भारत और भूटान के बीच रेल लिंक व ट्रेड कॉरिडोर को लेकर हुआ समझौता
भारत-भूटान के बीच रेल लिंक और ट्रेड कॉरिडोर को लेकर अहम समझौता हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत आए भूटानी राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के संग बैठक की तस्वीरें 'X' पर शेयर कीं और लिखा, "भारत-भूटान संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर सकारात्मक चर्चा हुई।" गौरतलब है, भारतीय रेलवे ने कोकराझार-गेलेफू के बीच शुरुआती सर्वे पूरा कर लिया है।
read more at हिन्दुस्तान


