'आरआरआर' के लेखक से मिले कपिल शर्मा, तस्वीर शेयर कर लिखा- आपसे बहुत सीखना है
कॉमेडियन-ऐक्टर कपिल शर्मा ने 'आरआरआर' के लेखक वी. विजयेंद्र प्रसाद के साथ मुलाकात की है जिसकी तस्वीरें उन्होंने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। उन्होंने लिखा, "लेजेंड विजयेंद्र प्रसाद के साथ समय बिताना सम्मान की बात है। राज्यसभा के सदस्य और 'बाहुबली', 'आरआरआर', 'मक्खी' जैसी क्लासिक फिल्मों के लेखक। बेहतरीन और विनम्र इंसान। आपसे बहुत कुछ सीखना है सर।"


