Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एलजीबीटीक्यूआईए+ समूह ने विराट कोहली की रेस्टोरेंट चेन पर लगाया भेदभाव का आरोप

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Tuesday, 16 November 2021
एलजीबीटीक्यूआईए+ समूह 'येस वी एग्ज़िस्ट' ने विराट कोहली की रेस्टोरेंट चेन वन8 कम्यून पर भेदभाव का आरोप लगाकर कहा है कि उसकी पुणे शाखा के मुताबिक, वहां 'गे कपल/गे लोगों के समूह' के प्रवेश की अनुमति नहीं है। हालांकि, वन8 कम्यून की पुणे शाखा ने कहा, "हमने केवल अकेले लड़कों की एंट्री रोकी है...जो महिलाओं की सुरक्षा के लिए है।"