पेटीएम का ₹18,300 करोड़ का आईपीओ पूरी तरह हुआ सब्सक्राइब, देश का सबसे बड़ा आईपीओ
पेटीएम का ₹18,300 करोड़ का आईपीओ (इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग) बुधवार को आखिरी दिन पूरी तरह से सब्सक्राइब हो गया। पीटीआई के मुताबिक, पेटीएम के आईपीओ में 4.83 करोड़ शेयरों की पेशकश के मुकाबले 5.24 करोड़ शेयरों के लिए बोली लगी। गौरतलब है कि पेटीएम का यह आईपीओ भारत में अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ है।


