फिल्म 'माचिस' के लिए ₹20,000 मिले थे, लकी था कि परिवार ने मेरा साथ दिया: जिम्मी शेरगिल
ऐक्टर जिम्मी शेरगिल ने एक इंटरव्यू में बताया है कि उन्हें फिल्म 'माचिस' के लिए ₹20,000 मिले थे। जिम्मी ने कहा, "मैं भाग्यशाली था कि मेरे परिवार ने मेरा साथ दिया। यह तब तक चलता रहा जब तक मुझे फिल्म 'मोहब्बतें' नहीं मिल गई।" उन्होंने कहा, "फिल्म 'मोहब्बतें' मिलने के बाद मैंने धीरे-धीरे घर से रुपए लेने कम कर दिए।"


