Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

अफगानिस्तान में बाढ़ के कारण 3 दिन में कम-से-कम 33 लोगों की हुई मौत

short by मनीष झा / on Monday, 15 April, 2024
अफगानिस्तान के काबुल और कई अन्य प्रांतों में आई बाढ़ के चलते 3 दिन में कम-से-कम 33 लोगों की मौत हो गई है और 27 लोग घायल हो गए हैं। प्राकृतिक आपदा प्रबंधन मंत्रालय के प्रवक्ता के मुताबिक, बाढ़ के कारण 600 से ज़्यादा मकान नष्ट या क्षतिग्रस्त हो गए हैं जबकि करीब 200 मवेशियों की मौत हो गई है।
read more at भाषा