ज़हरीले सांप को बचाए जाने के बाद बिहार के वन कर्मी ने लोगों को दी स्पीच; वीडियो हुआ वायरल
बिहार में कोबरा परिवार के एक ज़हरीले सांप धारीदार करैत को बचाए जाने के बाद एक वनकर्मी ने लोगों को स्पीच दी और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर हो रहा है। वीडियो में वनकर्मी ने सांप ना मारने के लिए लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, "ये हमारे पर्यावरण के अंग हैं...इनके बिना...धरती का जीवन अधूरा है।"


