19 अवॉर्ड जीतने के बावजूद टीवी शो '24' का तीसरा सीज़न नहीं बनना चाहिए था: अनिल कपूर
अभिनेता अनिल कपूर ने बताया है कि उन्हें थ्रिलर सीरीज़ '24' को डेली सोप में बदलने को कहा गया था। उन्होंने कहा, "लोग बोलते थे, '(शो) बहुत फास्ट है, स्लो करो, कास्टिंग बदलो' लेकिन हम अपनी सोच पर अड़े रहे।" बकौल अनिल, पहले सीज़न के 21 और दूसरे के 19 अवॉर्ड जीतने के बावजूद तीसरा सीज़न नहीं बनना चाहिए था।


