ईवाई के अनुसार भारत में इस साल अलग-अलग सेक्टर्स में कितनी हो सकती है वेतन वृद्धि?
'ईवाई' की 'फ्यूचर ऑफ पे 2024' रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में ई-कॉमर्स सेक्टर के कर्मचारियों के वेतन में सबसे अधिक वृद्धि (10.9%) होने की उम्मीद है। वहीं, फाइनेंशियल सर्विस सेक्टर में 10.1% और प्रोफेशनल सर्विस सेक्टर में 10% वेतन वृद्धि होने की उम्मीद है। इसके अलावा रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में कर्मचारियों का वेतन 10% बढ़ सकता है।
read more at News18 हिंदी


