अपराधियों ने कहा- रुको नहीं तो गोली मार देंगे: बिहार में पीछाकर चेन स्नैचर को पकड़ने पर सांसद
औरंगाबाद (बिहार) से बीजेपी सांसद सुशील कुमार सिंह ने शुक्रवार को एक महिला की चेन छीनकर भाग रहे 3 अपराधियों को करीब 10 किलोमीटर पीछाकर पकड़ लिया। उन्होंने कहा, "(पीछा करते वक्त) अपराधियों ने…पिस्तौल तानकर कहा- 'रुक जाओ नहीं तो गोली मार देंगे'।" एसपी स्वप्ना मेश्राम ने बताया कि सांसद की मदद से अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
read more at ABP न्यूज़


