2014 तक देश पर ₹55 लाख करोड़ कर्ज़ था, जो 2023 तक ₹155 लाख करोड़ हो गया: कांग्रेस
कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने रविवार को कहा कि आज़ादी से लेकर 2014 तक भारत सरकार पर कुल ₹55 लाख करोड़ का कर्ज़ था और 2014 से 2023 के बीच यह कर्ज़ बढ़कर ₹155 लाख करोड़ हो गया। उन्होंने कहा, "देश के हर नागरिक पर जो कर्ज़ चढ़ा है उसका फायदा मध्यम व निम्न आय वर्गीय परिवारों को नहीं मिला।"
read more at abp न्यूज़


