फोल्डेबल आईफोन बना रहा है एप्पल: रिपोर्ट
मीडिया कंपनी 'द इन्फॉर्मेशन' की रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल कम-से-कम ऐसे 2 आईफोन के प्रोटोटाइप बना रहा है जो सीप (क्लमसेल) की तरह फोल्ड हो सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल एक ऐसा फोल्डेबल फोन बनाना चाहता है जिसमें डिस्प्ले डिवाइस के बाहर हों लेकिन इंजीनियर्स को यह डिज़ाइन बनाने में काफी परेशानी हो रही है।


