Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के आलोचक एलेक्सी नवालनी की मॉस्को में हुई अंत्येष्टि

short by अनघा तेलंग / on Friday, 1 March, 2024
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आलोचक व विपक्षी नेता एलेक्सी नवालनी की अंत्येष्टि शुक्रवार को देश की राजधानी मॉस्को में हुई। हज़ारों लोगों ने नवालनी के नाम के नारे लगाए और कहा कि वे नवालनी की मौत के लिए ज़िम्मेदार प्रशासन को माफ नहीं करेंगे। गौरतलब है कि नवालनी की मौत 16 फरवरी को जेल में हुई थी।
read more at Reuters