अंतरिक्षयात्री ने शेयर की स्पेस से पृथ्वी पर देखे गए 'चमकदार बिंदु' की तस्वीर
अंतरिक्षयात्री सामंथा क्रिस्तोफोरेती ने ट्विटर पर स्पेस से पृथ्वी पर देखे गए 'चमकदार बिंदु' की तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, "लुभावना दृश्य! नेगेव रेगिस्तान (इज़रायल) में एक चमकदार बिंदु...दिन में आईएसएस के गुज़रने के दौरान मानव-निर्मित लाइट्स का दिखना असामान्य है! यह एक सौर ऊर्जा प्लांट है।" एक यूज़र ने तस्वीर पर लिखा, "क्या शानदार दृश्य है!"
read more at Twitter


