Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

टी20I में 2,000 रन बनाने और 100+ विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बने शाकिब अल हसन

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Monday, 4 July, 2022
बांग्लादेश के ऑल-राउंडर शाकिब अल हसन टी20I में 2,000 रन बनाने और 100+ विकेट लेने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। शाकिब के नाम 120 टी20I विकेट पहले से थे और रविवार को वेस्टइंडीज़ के खिलाफ अर्धशतक लगाने के बाद टी20I में उनके कुल 2,005 रन हो गए। हालांकि, बांग्लादेश यह मुकाबला 35 रनों से हार गया।