केंद्र ने एमएसपी व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए 26 सदस्यीय समिति का किया गठन
केंद्र सरकार ने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने के 8-महीने बाद फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की 'अधिक असरदार एवं पारदर्शी' व्यवस्था बनाने के लिए 26 सदस्यीय एक समिति का गठन किया है। कृषि मंत्रालय के मुताबिक, समिति में किसान संगठनों के प्रतिनिधियों, कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि अर्थशास्त्रियों के अलावा केंद्र एवं राज्य सरकारों के अधिकारी शामिल हैं।
read more at भाषा


