3 साल से बेटी का कई बार रेप करने को लेकर मुंबई में 50-वर्षीय शख्स गिरफ्तार
मुंबई में 50-वर्षीय रिक्शा चालक को अपनी 22-वर्षीय बेटी का 2019 से कई बार रेप करने और उसे प्रताड़ित करने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। पीड़िता की मां पर भी आरोपी के साथ मिलकर उसे प्रताड़ित करने का आरोप है। बकौल पीड़िता, नवंबर 2021 में उसकी शादी से दो-हफ्ते पहले भी आरोपी ने उसका रेप किया था।


