बीजेपी ने बुलडोज़र को अपनी गैरकानूनी ताकत दिखाने का प्रतीक बना लिया है: अखिलेश
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दिल्ली के जहांगीरपुरी में बुलडोज़र चलाए जाने पर कहा कि बीजेपी को बुलडोज़र को ही अपना प्रतीक चिह्न बना लेना चाहिए। उन्होंने कहा, "बीजेपी ने बुलडोज़र को अपनी गैरकानूनी ताकत दिखाने का प्रतीक बना लिया है। मुसलमान व अन्य अल्पसंख्यक, पिछड़े व दलित इनके निशाने पर हैं।" बकौल अखिलेश, बीजेपी...संविधान पर ही...बुलडोज़र चला रही है।
read more at हिन्दुस्तान


