मैं खुद प्रश्न अपलोड नहीं करता, मुझे कंप्यूटर चलाना भी नहीं आता: लोकसभा में जेडीयू सांसद
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता रद्द होने से पहले लोकसभा में बहस के दौरान जेडीयू सांसद गिरिधारी यादव ने कहा कि वह खुद प्रश्न अपलोड नहीं करते हैं। उन्होंने कहा, "मुझे पासवर्ड याद नहीं...यह पीए के पास है। मुझे कंप्यूटर चलाना भी नहीं आता।" इसपर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।
read more at ABP न्यूज़


