Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

हीरो मोटोकॉर्प ने अपने सभी मॉडलों के दाम बढ़ाने का किया ऐलान

short by रौनक राज / on Thursday, 16 September 2021
देश की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने बताया है कि वह 20 सितंबर से अपने सभी मॉडल रेंज की कीमत में ₹3,000 तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने कहा कि कमोडिटी कीमतों में बढ़ोतरी के चलते यह कदम उठाना पड़ा है। इससे पहले हीरो मोटोकॉर्प ने इस साल मार्च और जुलाई में भी कीमतों में बढ़ोतरी की थी।