दिल्ली में कबाड़ बेचने वाले का गला दबाकर बदमाशों ने लूटे ₹3,200, सामने आया वीडियो
दिल्ली में 3 बदमाशों द्वारा सोमवार शाम को एक कबाड़ बेचने वाले का गला दबाकर उससे ₹3,200 लूटे जाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पहले पीड़ित से कुछ बातचीत करते दिखे और फिर एक बदमाश गला दबाकर उसे बेहोश करता दिखा। इसके बाद पीड़ित के बेहोश होने पर आरोपी ने उसके हाथ से रुपए छीन लिए।
read more at जनसत्ता


