Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गो फर्स्ट के संकट के बाद ग्लोबल एविएशन वॉचडॉग ने भारत को निगरानी सूची में डाला

short by अनिल कुमार / on Friday, 12 May, 2023
ग्लोबल एविएशन वॉचडॉग एविएशन वर्किंग ग्रुप (एडब्ल्यूजी) ने भारत को एक नकारात्मक दृष्टिकोण के साथ निगरानी सूची में डाल दिया है। नैशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) द्वारा गो फर्स्ट की दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने की याचिका मंज़ूर किए जाने के बाद एडब्ल्यूजी ने यह कदम उठाया है। बकौल एडब्ल्यूजी, इंटरनैशनल एयरक्राफ्ट रीपोज़ेशन नॉर्म्स का पालन करने में भारत विफल रहा।