भूत भगाने के नाम पर एमपी में तांत्रिकों ने महिला को बेरहमी से पीटा, हुई मौत
बालाघाट (मध्य प्रदेश) में शुक्रवार को दो तांत्रिकों ने भूत भगाने के नाम पर 40-वर्षीय महिला के शरीर पर कथित तौर पर कई जगह दांतों से काटा और उसकी बेरहमी से पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गई। डॉक्टर के अनुसार, पिटाई से महिला की पसलियां और गर्दन व रीढ़ की हड्डियां टूट गई थीं। आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं।
read more at इंडिया टीवी


