दिल्ली में 10 वर्षों बाद 207 मीटर के निशान के पार हुआ यमुना का जलस्तर
दिल्ली में बुधवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर 207.18 मीटर दर्ज हुआ। इससे पहले 2013 में यमुना का जलस्तर 207 मीटर के निशान के पार पहुंचा था। गौरतलब है, मंगलवार को नदी 206 मीटर के 'निकासी' निशान को पार कर गई थी जिसके बाद बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का काम शुरू हुआ।
read more at हिन्दुस्तान


