Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

शीर्ष 10 में से 7 कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह ₹1.07 लाख करोड़ से अधिक बढ़ा

short by अक्षत मित्तल / on Sunday, 15 January, 2023
बीएसई पर सूचीबद्ध 10 सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनियों में से 7 का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह ₹1,07,224.82 करोड़ बढ़ा है। टीसीएस के बाज़ार पूंजीकरण में सर्वाधिक ₹59,349.81 करोड़ की वृद्धि हुई जबकि इन्फोसिस का बाज़ार पूंजीकरण ₹22,997.16 करोड़ बढ़ा। गौरतलब है कि इस सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज़, एसबीआई और भारती एयरटेल को छोड़कर सभी कंपनियां लाभ में रहीं।
read more at भाषा