तमिलनाडु में स्कूल यूनिफॉर्म में शौचालय की सफाई करते दिखे छात्र, सामने आया वीडियो
तमिलनाडु का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ छात्र स्कूल यूनिफॉर्म में शौचालय की सफाई करते हुए दिख रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, घटना मंगलवार को तेनि ज़िले के आंडिपट्टी इलाके के एक सरकारी स्कूल में हुई। तेनि के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कथित तौर पर कहा है कि उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के सामने यह मामला उठाया है।


