Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

वाइन निर्माता कंपनी सुला का राजस्व तीसरी तिमाही में ₹210 करोड़ रहा, अब तक का सर्वाधिक

short by अक्षत मित्तल / on Sunday, 15 January, 2023
भारत की सबसे बड़ी वाइन निर्माता कंपनी सुला विनयार्ड्स का राजस्व वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही में ₹210.2 करोड़ रहा जो इसके द्वारा अब तक का किसी भी तिमाही में प्राप्त किया गया सर्वाधिक राजस्व है। कंपनी के अपने वाइन ब्रैंड्स की बिक्री ₹187.2 करोड़ की रही जबकि वाइन टूरिज़्म बिज़नेस से कंपनी को ₹23 करोड़ का राजस्व मिला।