चुनाव में हार से नाराज़ महिला ने राजस्थान में बीजेपी नेता को मारी चप्पल, वीडियो हुआ वायरल
कोटा (राजस्थान) में पंचायत चुनाव में हार से कथित नाराज़ एक महिला द्वारा स्थानीय बीजेपी नेता नितिन शर्मा को चप्पल फेंककर मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, बीजेपी विधायक मदन दिलावर कॉलेज सौंदर्यीकरण को लेकर चेचट में चल रहे धरने को खत्म करवाने आए थे। इसी दौरान महिला ने शर्मा पर हमला कर दिया।
read more at हिन्दुस्तान


