मां को खोना अपनी आत्मा के एक हिस्से को खोने जैसा है: पीएम मोदी की मां के निधन पर महिंद्रा
उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, "मां की उम्र कितनी भी हो, उसे खोना अपनी आत्मा के एक हिस्से को खोने जैसा है।" उन्होंने आगे लिखा, "मैं श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।" गौरतलब है, शुक्रवार को 100-वर्षीय हीराबेन का निधन हो गया।
read more at Twitter


