Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यह सच नहीं: पुतिन के यूक्रेन में युद्धविराम के प्रस्ताव की रिपोर्ट पर क्रेमलिन

short by खुशी / on Thursday, 15 February, 2024
रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा मध्यस्थों के ज़रिए यूक्रेन में युद्धविराम का प्रस्ताव देने की रिपोर्ट्स का खंडन किया है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा, "यह सच नहीं है।" दरअसल, रिपोर्ट्स के हवाले से दावा किया गया था कि पुतिन के यूक्रेन में युद्धविराम की पेशकश को अमेरिका ने खारिज कर दिया है।
read more at Reuters