रोड पर भूस्खलन के बाद पत्नी को कंधे पर अस्पताल ले जा रहा था बुज़ुर्ग, रास्ते में हुई मौत
नंदुरबार (महाराष्ट्र) में बुधवार सुबह भूस्खलन से सड़कें ब्लॉक होने के चलते बीमार पत्नी (60) को कंधे पर लादकर अस्पताल ले जाते 65-वर्षीय बुज़ुर्ग की तस्वीर सामने आई है। लोक संघर्ष मोर्चा नामक संगठन की महासचिव प्रतिभा शिंदे ने बताया, "महिला की अपने पति के कंधे पर मौत हो गई क्योंकि बुज़ुर्ग समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाए।"
read more at zee news हिंदी


