सर्वदलीय सरकार बनने के बाद इस्तीफा देगा पूरा मंत्रिमंडल: श्रीलंका पीएमओ
श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के कार्यालय ने सोमवार को कहा कि नई सर्वदलीय अंतरिम सरकार बनते ही समूचा मंत्रिमंडल इस्तीफा दे देगा। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा, "मंत्रिमंडल के सभी सदस्य नई सर्वदलीय सरकार बनते ही अपनी ज़िम्मेदारी सौंपने के लिए तैयार हैं।" गौरतलब है, राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने कहा है कि वह बुधवार को इस्तीफा दे देंगे।
read more at भाषा


