दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर धीमी ओवर गति के लिए लगा ₹12 लाख का जुर्माना
आईपीएल-2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ गुरुवार को मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने को लेकर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत पर जुर्माना लगा है। इस सीज़न ओवर-रेट से संबंधित दिल्ली कैपिटल्स का पहला मामला होने के कारण पंत पर ₹12 लाख का जुर्माना लगा है। मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 6-विकेट से हार मिली थी।
read more at IPLT20


