बिहार के सिनेमाघरों में 'पठान' को रिलीज़ नहीं होने देंगे: बीजेपी विधायक हरि भूषण
बिहार से बीजेपी विधायक हरि भूषण ठाकुर ने कहा है कि वह 'पठान' को राज्य के सिनेमाघरों में रिलीज़ नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि अगर फिल्म राज्य में रिलीज़ होती है तो बीजेपी कार्यकर्ता सिनेमा हॉल में विरोध प्रदर्शन करेंगे। ठाकुर ने कहा, "फिल्म निर्माताओं द्वारा देश की 'सनातन' संस्कृति को कमज़ोर करने का यह एक गंदा प्रयास है।"
read more at abp न्यूज़


