विनीता नाम की महिला पर एमपी में अनीता नाम से सरपंच बनने का लगा आरोप, एचसी ने मांगा जवाब
राजगढ़ (मध्य प्रदेश) में विनीता नाम की महिला पर अनीता नाम से सरपंच चुनाव लड़ने और फिर जीतकर घूंघट की आड़ में शपथ लेने का आरोप लगा है। मामले में एमपी हाईकोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग और प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है। याचिका के मुताबिक, अनीता पढ़-लिख नहीं पातीं और वह 10+ साल से राजस्थान में रह रही हैं।
read more at भाषा


