'परदेस' की कहानी पहले माधुरी को सुनाई थी, बाद में न्यूकमर महिमा को लिया: सुभाष घई
'परदेस' की रिलीज़ के 25-वर्ष होने पर फिल्ममेकर सुभाष घई ने बताया है, "शुरुआत में मैंने कहानी व किरदार (कुसुम गंगा) माधुरी दीक्षित को सुनाया था...वह उस समय बड़ी स्टार थीं।" उन्होंने आगे कहा, "...लेकिन जब मैंने पूरा किरदार लिखा...तो लगा कि एक स्टार से वह नहीं मिल सकता जो एक न्यूकमर आसानी से कर लेगी...वह महिमा चौधरी ने किया।"
read more at Hindustan Times


