फिल्म प्रमोशन के दौरान 2 मलयाली अभिनेत्रियों का केरल के मॉल में हुआ यौन उत्पीड़न
एक मशहूर मलयाली अभिनेत्री ने बताया है कि मंगलवार को कोझीकोड (केरल) के एक मॉल में फिल्म प्रमोशन के दौरान उनका यौन उत्पीड़न किया गया और इस दौरान एक अन्य अभिनेत्री के साथ भी ऐसा ही हुआ। उन्होंने लिखा, "भीड़ में से एक व्यक्ति ने मुझे पकड़ लिया…बता नहीं सकती कि कहां पकड़ा!...क्या हमारे आसपास के लोग इतने फ्रस्ट्रेटेड हैं?"


