बॉबी ने धर्मेंद्र की हालत गंभीर होने और अस्पताल में भर्ती होने की अफवाहों का किया खंडन
बॉबी देओल ने अपने पिता व अभिनेता धर्मेंद्र के अस्पताल में भर्ती होने और उनकी हालत गंभीर होने की अफवाहों का खंडन किया है। दरअसल, पिछले महीने धर्मेंद्र को पीठ की मांसपेशियों में खिंचाव के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बॉबी ने इंडिया टुडे से कहा, "वह बिल्कुल ठीक हैं। घर पर हैं और ठीक हो रहे हैं।"
read more at Hindustan Times


