अगर ओटीटी प्लैटफॉर्म नहीं होता तो मैं ब्रेक से वापसी के बाद बेरोज़गार होती: नेहा धूपिया
अभिनेत्री नेहा धूपिया ने एक इंटरव्यू में कहा है कि अगर ओटीटी प्लैटफॉर्म नहीं होता तो ब्रेक से वापसी करने के बाद वह बेरोज़गार होतीं। उन्होंने बताया, "मैंने 2-3 साल का ब्रेक लिया था क्योंकि मैं अपने बच्चों के साथ व्यस्त थी। मैंने पिछले साल 1 फीचर फिल्म व 3 ओटीटी शोज़ किए और मैं खुश थी।"


