यूपी में पुलिस अधिकारी ने ऑफिस के बाहर लिखवाया- पैर छूने पर देना होगा ₹200 जुर्माना
उत्तर प्रदेश में शिकोहाबाद के सीओ ने अपने ऑफिस के बाहर 'कार्यालय में बाबू जी नामक कोई भी व्यक्ति नहीं है...कोई भी व्यक्ति पैर न छुए, पैर छूने पर ₹200 का जुर्माना देना होगा' लिखवाया है। सीओ ने बताया, "पिता की उम्र के लोग आकर पैर छूते हैं...यह हमारी संस्कृति नहीं है...पुलिस से डरे नहीं...पैर छूने की आवश्यकता नहीं है।"
read more at हिन्दुस्तान


