विश्व कप में सीने पर युद्ध प्रतीक 'Z' दिखाने के लिए रूसी जिमनास्ट पर लगा 1 साल का बैन
रूसी जिमनास्ट इवान कुलियाक पर मार्च में कतर में आयोजित हुए विश्व कप में पोडियम पर युद्ध प्रतीक 'Z' दिखाने के लिए एक साल का प्रतिबंध लगाया गया है। कुलियाक ने एक इवेंट के फाइनल में कांस्य जीता था और स्वर्ण पदक विजेता यूक्रेन के इलिया कोवतुन के बगल में खड़े होने पर अपने सीने पर 'Z' अक्षर दिखाया था।
read more at The Independent


