भारतीय शख्स ने कुत्ते के भौंकने पर की थी ऑस्ट्रेलियाई महिला की हत्या: जांच अधिकारी
जांच अधिकारियों ने बताया है कि भारतीय शख्स राजविंदर सिंह ने ऑस्ट्रेलिया में 24-वर्षीय महिला की हत्या इसलिए की थी क्योंकि महिला का कुत्ता उस पर भौंका था। ₹5.2 करोड़ के इनामी राजविंदर को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा है। 2018 में क्वींसलैंड के बीच पर महिला की हत्या करने के बाद वह परिवार को छोड़कर ऑस्ट्रेलिया से भाग गया था।


