Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ओणम के मौके पर केरल में राजा महाबली के वेश में काम करता दिखा एसबीआई का कर्मचारी

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Tuesday, 6 September 2022
केरल के तलस्‍सेरी में एसबीआई की एक शाखा में ओणम के मौके पर राजा महाबली के वेश में काम करने के लिए पहुंचे एक कर्मचारी का वीडियो वायरल हो गया है। इस वीडियो को एसबीआई फाउंडेशन के पूर्व अध्यक्ष निक्सन जोसफ ने शेयर किया था। वीडियो पर एक यूज़र ने लिखा, “कर्मचारी की ऊर्जा और प्रतिबद्धता को देखकर अच्छा लगा।”