राजस्थान में जयपुर-उदयपुर इंटरसिटी ट्रेन पर हुआ पथराव, टूटा एसी कोच की खिड़की का शीशा
उदयपुर (राजस्थान) में मंगलवार रात जयपुर-उदयपुर इंटरसिटी ट्रेन पर पथराव हुआ जिससे एक एसी कोच की खिड़की का शीशा टूट गया। पथराव की घटना के बाद ट्रेन में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई जिसके बाद रेलवे पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल के पास स्थित कच्ची बस्ती में रहने वाले नशेड़ियों द्वारा पथराव की आशंका जताई है।
read more at ABP न्यूज़


