राजस्थान में नकली दूध बनाने वाली फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़, रोज़ाना बन रहा था 50,000 लीटर दूध
राजस्थान के डीग ज़िले के कैथवाड़ा कस्बे में पुलिस मुख्यालय की सीआईडी क्राइम ब्रांच ने बुधवार को छापेमारी कर सिंथेटिक/नकली दूध बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री से रोज़ाना करीब 50,000 लीटर सिंथेटिक दूध तैयार कर सप्लाई किया जा रहा था। इस मामले में कुल 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
read more at ABP न्यूज़


