वित्त वर्ष 2023-24 में अब तक प्रत्यक्ष कर संग्रह 20% बढ़कर ₹15.60 लाख करोड़ हुआ
केंद्रीय वित्त मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 में 10 फरवरी तक देश का प्रत्यक्ष कर संग्रह 20.60% बढ़कर ₹15.60 लाख करोड़ हो गया जो कुल बजट अनुमानों का 80.23% है। इस समयावधि में ₹2.77 लाख करोड़ के रिफंड जारी किए गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह 17.30% बढ़कर ₹18.38 लाख करोड़ हो गया है।
read more at ABP न्यूज़


