स्पेन के मेट्रो स्टेशन के अंदर फंसी मिली चोरी हुई कार; वीडियो सामने आया
मैड्रिड (स्पेन) के एक मेट्रो स्टेशन के अंदर फंसी मिली चोरी हुई कार को फायरफाइटर्स द्वारा वहां से निकालने का वीडियो सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, वह स्टेशन में सीढ़ियों के पास गाड़ी मिलने के मामले की जांच कर रही है। बकौल पुलिस, कोई घायल नहीं हुआ है और ड्राइवर को जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया।


