मुझे हर दिन आपका प्यार महसूस होता है: श्रीदेवी के साथ बचपन की फोटो शेयर कर जान्हवी
ऐक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने मदर्स डे पर अपनी मां व दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ अपने बचपन की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "आपके दुनिया में नहीं होने के बावजूद मैं आपके प्यार को हर दिन महसूस करती हूं। आपकी गैर-मौजूदगी में भी आप दुनिया की सबसे अच्छी मां हैं। लव यू ❤️।"
read more at हिन्दुस्तान


