बीजेपी के लिए प्रचार कर रहे अनिल विज को रोककर कांग्रेस प्रत्याशी ने लिया आशीर्वाद
हरियाणा की अंबाला लोकसभा सीट से गुरुवार को कांग्रेस प्रत्याशी वरुण मुलाना ने प्रचार के दौरान बीजेपी प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहे राज्य के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज को रोक लिया। इस दौरान मुलाना ने विज के पैर छूकर उनका आशीर्वाद मांगा जिसके बाद पूर्व गृह मंत्री ने भी उनकी पीठ थपथपाते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया।
read more at ABP न्यूज़


