Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पाक के आज़म को एलपीएल में गेंद के अचानक उछाल से सिर पर लगी चोट, स्ट्रेचर पर ले जाए गए

short by चंद्रमणि झा / on Tuesday, 13 December, 2022
पाकिस्तानी विकेटकीपर-बल्लेबाज़ आज़म खान को लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के एक मैच में कैंडी फाल्कन्स के खिलाफ अपनी टीम गॉल ग्लैडिएटर्स के लिए विकेटकीपिंग करते समय गेंद के अचानक उछाल के कारण सिर पर चोट लग गई। चोट लगते ही आज़म दर्द से कराहते हुए ज़मीन पर लेटते दिखे। इसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया।
read more at Hindustan Times